भांजे-भांजी की परिक्रमा कर प्राप्त किया पुण्य लाभ
अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़। अधिक मास के पावन अवसर पर चल रही 84 कोस ब्रज परिक्रमा की धार्मिक महिमा के बीच कनवरी गंज निवासी मामा-मामी मनोज वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय ने सनातन परंपरा का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करते हुए अपने भांजे-भांजी हिमांशी वार्ष्णेय और उत्कर्ष वार्ष्णेय का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उनकी परिक्रमा लगाई व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास में जो श्रद्धालु किसी कारणवश स्वयं 84 कोस ब्रज परिक्रमा करने में असमर्थ होते हैं, वे अपने भांजे-भांजी के चरण पखारकर, तिलक एवं पूजन कर उनकी परिक्रमा करते हैं। शास्त्रों में इसे अत्यंत पुण्यदायी माना गया है और ऐसी श्रद्धापूर्ण परिक्रमा को 84 कोस ब्रज परिक्रमा के समान पुण्यफल प्रदान करने वाला बताया गया है। यह भी पढ़ें- मधुराधीश मंदिर में भक्तिभाव से मना गोवर्धन पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.