रायबरेली, अप्रैल 1 -- लालगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर भांजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर इसकी जानकारी हुई तो उसने पति को आपबीती बताई। इस पर पति ने उसे घर से निकाल देने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी करीब दस साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद उसकी एक सात साल की बेटी भी है। आरोप है कि कुछ माह पहले उसके पति से उसकी अनबन चल रही थी। इसी का फायदा उठाकर घर आए उसके भांजे ने उसके साथ जबरन दुराचार किया। आरोप है कि विरोध करने पर भांजे ने उसे धमकी दी थी। करीब तीन माह बाद विवाहिता को गर्भवती होने का एहसास हुआ तो उसने जांच कराई। जांच रिपोर्ट में उसके पेट में तीन माह का गर्भ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.