उन्नाव, फरवरी 12 -- सुमेरपुर। थाना बिहार क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चल रहा मांगलिक कार्यक्रम मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायबरेली थाना खीरो थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय सचिन मिश्रा बुधवार को रामपुर लोन स्थित अपनी बहन के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहे थे, तभी आकमपुर के पास लालगंज की ओर से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सुमेरपुर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को उनके भांजे की बारात जानी थी, लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं। सचिन तीन भाइयों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। ...