बहराइच, जून 22 -- जरवलरोड(बहराइच)। भांजे की मौत की खबर पर बाराबंकी के रामनगर जा रहे मामा समेत तीन युवकों की मौत हो गई। मुस्तफाबाद तीव्र मोड़ के पास यह घटना हुई है। बाइक खड्ड में गिरने से हादसा हुआ है। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास हुआ है। अपाचे बाइक सवार तीन युवक लखनऊ की ओर जा रहे थे।अचानक तेज रफ्तार बाइक मुस्तफाबाद मोड़ के निकट पुलिया से टकरा गई और गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार थाना कैसरगंज ग्राम भकरौली निवासी राममिलन (20 ) पुत्र फकीरे, मुकेश बुधई (30 ) पुत्र श्यामलाल निवासी उपरोक्त की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- भांजे की मौत पर जा रहे मामा समेत दो युवकों की मौत गंभीर रूप से घायल रामकृष्ण पुत्र फकीरे निवासी भकरौली को सामुद...