हमीरपुर, जून 20 -- हमीरपुर। भांजे की बारात विदा कराकर बाइक से लौट रहे मामा की कानपुर-सागर हाईवे के मौदहा मंडी गेट के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो, जबकि दूल्हे का ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। अचानक हुई इस घटना से शादी वाले घर की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महोबा जनपद के कबरई कस्बे के राजीव नगर निवासी जीतू कुशवाहा की बारात शुक्रवार को बांदा जनपद के सिकौहला गांव गई हुई थी। शनिवार की सुबह दुल्हन की विदाई हुई। यह भी पढ़ें- बाइक सवार चाचा-भतीजे को बोलेरो ने टक्कर मारी, चाचा की मौत कबरई निवासी जीतू का 35 वर्षीय मामा जगदीश उर्फ बापू अपने 32 वर्षीय भतीजे राहुल के साथ बाइक से कबरई को चला था। दिन में 12:15 बजे के आसपास दोनों ल...