शाहजहांपुर, अप्रैल 13 -- शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म कराने में सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी का साथ दिया और पीड़िता के गर्भवती होने पर गर्भपात कराने में भी भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार 14 फरवरी को दर्ज मुकदमे में नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का मामला सामने आया था। जांच के दौरान जलालनगर की एक महिला का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। रविवार को महिला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.