मेरठ, दिसम्बर 7 -- दौराला। नगर पंचायत दौराला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी भांजी पर घर से डेढ़ लाख रुपये और 1.70 लाख रुपये कीमत के गहने लेकर प्रेमी संग चले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने भांजी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी प्रेमी युगल की तलाश में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में पीड़ित मामा ने दर्ज बताया कि उसकी भांजी नवंबर से उसके घर पर आकर रह रही थी। दो दिसंबर को वह अचानक घर से गायब हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी गायब भांजी घर में रखे 1.50लाख रुपये और 1.70 लाख रुपये कीमत के गहने लेकर पावली खास निवासी प्रेमी के संग गई है। इस पर पीड़ित ने परिजनों और रिश्तेदारों को जानकारी देते हुए दोनों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने थाना पुलिस से दोनों को तलाशने की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.