बगहा, अप्रैल 23 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। भांजी की शादी से सपरिवार टेम्पो लौट रहे मामा की टेंपो पलटने से मौत हो गई। वह वार्ड-35 के तेलिया टोला रतनमाला के कमलेश यादव (50) की मौत हो गई। हादसे में परिवार के कई सदस्य जख्मी हो गए। उन्हें बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे बगहा-बेतिया मुख्य सड़क पर छोटकीपट्टी मंगलम गेस्ट हाउस के समीप की है। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि टेंपो के पलटने से रतनमाला तेलिया टोला निवासी कमलेश यादव की मौत हो गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उसके बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कलमेश यादव अपने परिवार के साथ रामनगर थाना क्षेत्र में आयोजित भांजी के शादी समारोह से लौट रहे थ...