हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने सर्कुलर रोड किनारे इंडस्ट्रियल एरिया में ओम आयुर्वेदिक कंपनी की फैक्ट्री में अनाधिकृत तरीके से 80 कुंतल भांग बरामद होने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आबकारी व कोतवाली शहर की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाने के जहांगीराबाद गांव निवासी अभिषेक कुमार ने गेट खोला। उसने खुद को मैनेजर बताया। गेट से अंदर जाने पर डीसीएम चालक रायबरेली जिले के थाना नसीराबाद के गाव नुखईपुरवा मजरा बिरनवा निवासी करामत मिला। डीसीएम में प्लास्टिक की 200 बोरियों में करीब 80 किलो भांग बरामद हुई। अभिलेख न मिलने पर इस मामले में फैक्ट्री मालिक संगम माधव द्विवेदी निवासी सर्कुलर रोड हरदोई, उन्नाव निवासी मैनेजर अभिषेक व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.