प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। इस बार आबकारी नीति में नवीनीकरण का नियम लागू किया गया था। जिले में 59 दुकानों ने नवीनीकरण नहीं कराया था। जिसके कारण इन दुकानों की ई लॉटरी कराई गई। दो भांग की दुकानों ने भी नवीनीकरण नहीं कराया था। जब शराब की दुकानों के लिए ई लॉटरी कराई गई तो बची हुई भांग की दो दुकानों का भी उठान हुआ। जिसमें मिश्रा का पुरा की दुकान 97 हजार और मांडा रोड की दुकान 61 हजार रुपये में उठाई गई है। अफसरों का कहना है कि दोनों दुकानों के लिए एक-एक लोगों ने ही आवेदन किया था। ऐसे में जिसने आवेदन किया, उसे ही आवंटन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...