गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानेसर नगर निगम के वार्ड-6 के अंतर्गत आने वाले गांव भांगरौला के खेल स्टेडियम की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। इस स्टेडियम के सुंदरीकरण और आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए मारुति सुजुकी कंपनी और मानेसर नगर निगम ने मिलकर एक बड़ी योजना तैयार की है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संयुक्त विकास कार्य को धरातल पर उतारने के लिए मारुति सुजुकी कंपनी की तरफ से नगर निगम से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने की प्रशासनिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कुल बजट में से 90 लाख रुपये के विकास कार्य नगर निगम द्वारा कराए जा रहे हैं, जिसमें बैडमिंटन हॉल का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, शेष करीब 80 लाख रुपये का खर्च मारुति सुजुक...