गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम और औद्योगिक नगरी मानेसर में कचरा प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर लगातार बढ़ रहे कचरे के भारी दबाव को कम करने के लिए अब शहर के गीले कचरे का इस्तेमाल ग्रीन एनर्जी बनाने में किया जाएगा। इसके लिए मानेसर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भांगरौला में करीब 100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से एक अत्याधुनिक बायोगैस प्लांट स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। योजना के अनुसार अब गुरुग्राम शहर से रोजाना निकलने वाला सैकड़ों टन ताजा गीला कचरा भी सीधे इसी प्लांट में भेजा जाएगा। गौरतलब है कि पहले नगर निगम गुरुग्राम की योजना शहर की सीमा के भीतर ही एक अलग बायोगैस प्लांट लगाने की थी। लेकिन, शहर में जमीन की कमी के चलते और मानेसर के भां...