प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में चल रहे सात दिवसीय बैसाखी महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन राष्ट्रपति अवॉर्डी गुरप्रीत सिंह व साथियों ने तलवार, अकलदान, जाल और भाले जैसे पुरातन शस्त्रों के साथ युद्ध कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि केंद्र सभागार में उपस्थित दर्शकों का समूह तालियां बजाने पर मजबूर हो उठा। भांगड़ा कलाकारों चमकदार रेशमी फुम्मन वाली पगड़ियां, गोटेदार बास्कट व झिलमिलाते लुंगी-कुर्ते पहनकर भांगड़ा की प्रस्तुति से समा बांध दिया। गुरप्रीत प्लाहा व साथियों ने लुड्डी नृत्य की प्रस्तुति की और 'वे मैं लुड्डी पई पावदी' और 'कुडि ये लच्चे वाले' जैसे गीतों पर कलाकारों ने नजाकत भरी अदाओं से सभी मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- पंजाब के रंग से सराबोर ...