रिषिकेष, मार्च 12 -- गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) में 16 मार्च से सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। अभी तक महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए 14 सौ देसी-विदेशी साधकों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें विदेशी साधकों की संख्या 80 है। हर दिन शाम को सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन भी होगा। गुरुवार को मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में निगम के प्रबंधक निदेशक (एमडी) प्रतीक जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग महोत्सव में शामिल होने का रजिस्ट्रेशन शुल्क प्रतिदिन एक हजार रुपये है। साधकों के लिए सुबह करीब छह बजे से लेकर शाम तक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा। प्रतिदिन शाम को गंगा आरती भी होगी। हेरिटेज वॉक के तहत चौरासी कुटिया में भी साधकों को योग क्रियाओं के लिए मौका...