मेरठ, मार्च 6 -- ऐतिहासिक प्रांतीय नौचंदी मेला को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने विकास भवन सभागार में नौचंदी मेला कमेटी की बैठक ली। बैठक में गठित 31 उप कमेटियों को देखा और शहर के और लोगों को शामिल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए कार्यदायी संस्था जिला पंचायत को निर्देश दिए। मेले का उद्घाटन होली के बाद आने वाले दूसरे रविवार यानि 15 मार्च को होगा। बैठक में पहुंचे हैंडलूम बाजार खंदक व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने दुकानदारों को सुबह तक बिजली आपूर्ति की मांग की। कहा कि बिजली ठेकेदार दुकानदारों की बिजली रात 2 बजे ही बंद कर देते हैं। उन्होंने दुकानदारों को जीएसटी की रसीद भी दिए जाने की मांग उठाई। समाजसेवी सरदार सरबजीत कपूर ने मेले में साफ-सुथरे सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की मांग करते हुए ...