गिरडीह, अप्रैल 5 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। बरोटांड़ में लगभग 90 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर के स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार शर्मा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र इस मंदिर का पुनर्निर्माण कर इसे भव्य स्वरूप दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर ब्रिटिश काल से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और यहां निरंतर पूजा-अर्चना होती आ रही है। विशेष रूप से रामनवमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा करते हैं। पूरे दुम्मा क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है, जिससे इसके पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी। बैठक में उपस्थित लोगों ने न केवल मंदिर को भव्य रूप देने, बल्कि निर्मा...