हरिद्वार, अगस्त 18 -- श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष स्वामी श्यामसुंदर महाराज ने कहा कि भगवान शिव और मां गंगा की कृपा से हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान और संत-महापुरुषों का सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। स्वामी श्यामसुंदर महाराज ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार के गंगा तट से संत-महापुरुषों की दिव्य वाणी और प्रवचनों के माध्यम से पूरे विश्व को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों श्रद्धालु कुंभ मेले की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मन...