बाराबंकी, मार्च 27 -- मसौली। ग्राम अमदहा स्थित श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर की भव्य पालकी सांई पालकी यात्रा दाता सांई कुटी से चलकर देर शाम साईं धाम बाबा के दरबार में पहुचीं। पालकी यात्रा में हजारों साईं भक्त बाबा का गुणगान करते हुए चल रहे थे। जिससे लोग साईंभक्ति में लीन हो गये। बुधवार से अमदहा स्थित शिरडी साई मंदिर पर चल रहे साईं महोत्सव के दूसरे दिन भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गयीं। दाता सांई कुटी से निकली पालकी यात्रा श्री शिरडी साईं धाम अमदहा देर शाम पहुँची यात्रा के दौरान साईं भक्तो ने जगह -जगह पर पालकी यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर सांई लल्लन वर्मा, श्यामा चरण गुप्ता, संजय मौर्य, गुड्डू मौर्या, संतोष मौर्या, मुन्ना मौर्या, नीरज मौर्या, बलजीत सिंह, कपिल मौर्य, आशु मौर्य सहित तमाम साईं भक्तों ने पालकी यात्रा हाजिरी लगाई एवं सुरक्षा ...