जौनपुर, मार्च 12 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार में मंगलवार की देर रात को आयोजित श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में हजारों भक्तों की भीड़ रही। भव्य सजा खाटू श्याम दरबार में पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा के साथ हाजिरी लगाई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहा। भजन संध्या से पूर्व भक्तों की ओर से शाम को निशान यात्रा निकाली गई। खाटू वाले श्रीश्याम महोत्सव के द्वितीय वर्ष दरबार में सबसे पहले अखंड ज्योति के साथ छप्पनभोग लगाया गया। कानपुर से पहुंची भक्ति गायिका मांसी त्रिवेदी ने 'साथी हमारा कौन बनेगा तुम न सुनोगे तो फिर कौन सुनेगा' एवं 'मेरा सावरिया आएगा खाटूवाले' सुना भक्तों को भावविभोर कर दिया। हारे को सहारे की जरूरत बता दिल्ली से आये भक्ति गायक राहुल सांवरा ने कदम-कदम पर रक्षा करता घर-घर करें उजाला खाटू वाला की बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए भक्तो...