औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- बाजे-गाजे के साथ निकली जल यात्रा, बतरे नदी से जल उठाकर मंदिर में किया स्थापित फोटो- 9 अप्रैल एयूआर 30 कैप्शन: जलभरी सह शोभा यात्रा में बाजे-गाजे के साथ शामिल श्रद्धालु अंबा, संवाद सूत्र कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के सीता बिगहा गांव में ग्राम देवी मां भगवती प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार को बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ भव्य जलभरी सह शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बतरे नदी से विधिवत जल उठाकर खुशहालपुर, नटवा टिकट खैरा होते हुए मां भगवती मंदिर, सीताबिगहा पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ स्थापना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली तथा रास्ते भर श्रद्ध...