बिहारशरीफ, मई 10 -- भव्य शोभा यात्रा के साथ बाबा चौहरमल मेला का आगाज फोटो 10 शेखपुरा 03 - बेलछी में निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी प्रखंड के बेलछी गांव में भव्य शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय बाबा चौहरमल मेला का शानदार आगाज हो गया। रविवार को बैंड-बाजे और हजारों की भीड़ के बीच गांव से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली शामिल हुए और तलबारबाजी का शानदार प्रदर्शन कर लोगों को चकित कर दिया। आयोजक विजय पासवान, प्रमोद पासवान आदि ने बताया कि मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए तारामांची सहित कई प्रकार के झूले लगाये गये हैं। इसके अलावा देश के कई नामी गिरामी साधु-संत भी मेला भाग लेंगे। वहीं, मेला के समापन के मौके पर सांसद अरुण भारती शामिल होंगे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेह...