रांची, जनवरी 31 -- रांची। जीवन कल्याण समिति द्वारा विश्वकर्मा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर में विशेष पूजा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मेन रोड स्थित श्री जगतगुरु विश्वकर्मा मंदिर से सुबह 11:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भजन मंडली के साथ निकली यह शोभायात्रा अपर बाजार, महावीर चौक और शहीद चौक होते हुए रातू रोड स्थित मंदिर पहुंची। इसके पश्चात शाम 7:30 बजे मेन रोड मंदिर में महाआरती और महाभंडारा हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष विकास राणा, शंकर विश्वकर्मा, राजकुमार शर्मा, परमेश्वर शर्मा और रामजतन शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...