भव्य शोभायात्रा और जलयात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ
आरा, मार्च 19 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के लौहर श्रीपाल गांव में श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा सह जलयात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में किया गया। पूरे गांव में "जय माता दी" के जयकारों से आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शोभायात्रा में हाथी-घोड़ा, बैंड-बाजे और आकर्षक पारंपरिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच निकली यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरती रही, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर सिर पर कलश लेकर शामिल हुए। भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। यह महायज्ञ नारोल समदर्शी योग्य आश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.