औरैया, मई 8 -- बिधूना, संवाददाता। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन शनिवार को बिधूना के रामलीला मैदान में धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं महाराणा प्रताप परिवार बिधूना के अभय सिंह सेंगर एडवोकेट ने बताया कि समारोह महाराणा प्रताप परिवार बिधूना के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विशाल जनसभा का भी आयोजन होगा, जिसमें क्षत्रिय समाज के देश और प्रदेश स्तर के कई प्रमुख नेता और संरक्षक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह के दौरान नगर में महाराणा प्रताप की भव्य झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- मरीन ड्राइव में कल मनाई जाएगी महाराणा प्रताप की जयंती शोभायात्रा में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हों...