गुमला, मार्च 17 -- गुमला,प्रतिनिधि । मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव महारामनवमी को लेकर गुमला में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के मोहल्लों और बस्तियों के अखाड़ों में पारंपरिक बाजा, लाठी-डंडा और अन्य कलाओं का अभ्यास शुरू हो गया है। इसी क्रम में सोमवार रात जिला मुख्यालय स्थित श्री बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में केंद्रीय महावीर मंडल समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने की, जिसमें विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष-सचिव, संरक्षक मंडली के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी जुलूस को भव्य, आकर्षक और अनुशासित तरीके से निकाला जाएगा। कार्यक्रम के तहत 24 मार्च को मंगलवारी जुलूस महावीर चौक से शाम 7:30 बजे निकलेगा। 26 मार्च को अष्टमी जुलूस श्री बड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.