मेरठ, जून 24 -- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर पालिका परिसर में भव्य लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य योजना के लाभार्थियों को सम्मानित करना तथा आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्षा सबीला बेगम, प्रभारी ईओ मनोज कुमार, सभासद शानू जैन तथा सभासद तराबुद्दीन ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।प्रभारी ईओ मनोज कुमार ने उपस्थित नागरिकों एवं लाभार्थियों को लोक कल्याण मेले की विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे...