रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर। पिपलिया नंबर-2 क्षेत्र में आयोजित भव्य व दिव्य महानाम संकीर्तन और विशाल भंडारे ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया और संकीर्तन में शामिल होकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने महा नाम संकीर्तन में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे की सेवा में योगदान दिया। साथ ही श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। यहां जिला पंचायत सदस्य वरीराई से कोरंगा, खटोला से जिला पंचायत सदस्य तेज...