रामगढ़, फरवरी 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। जय श्री महाकाल मंडली की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के समीप आयोजित भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर सजे दिव्य महाकाल दरबार ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महोत्सव के दौरान आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और मनोहारी फूलों की सजावट से महाकाल दरबार की भव्यता देखते ही बन रही थी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और आरती में भाग लेकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे दिन जय श्री महाकाल और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महोत्सव की शुरुआत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अग्निपूजन और विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद मंडली के सेवादारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.