बलिया, मई 27 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मलमास के पवित्र माह में श्रीचैनराम बाबा मंदिर सहतवार में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का समापन मंगलवार को हो गया। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वेद मंत्रों की गूंज, हवन कुंड से उठती पवित्र आहुतियां और भक्तों की श्रद्धा ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया। मंदिर के मंहथ सुखदेव दास महाराज ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वातावरण और मन दोनों को शुद्ध करने का माध्यम है। महायज्ञ का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सद्भाव का संचार करना है।हवन के बाद आयोजित भंडारा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्य पूरी श्रद्धा के साथ लोगों की सेवा में जुटे रहे। इस दौर...