अयोध्या, मार्च 31 -- मवई। मवई ब्लॉक के गायत्री नगर पटरंगा में शशि मिश्रा के आवास पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन कन्या पूजन, बंदर भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथा व्यास पं. उमेश शास्त्री ने सप्ताह भर श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाएं, पूतना, अघासुर, बकासुर व कंस वध, गोपियों का विरह तथा रुक्मणी विवाह प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। भंडारे को सेवा व समर्पण का प्रतीक बताते हुए उन्होंने प्रसाद के महत्व पर भी प्रकाश डाला। देर रात तक चले भंडारे में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, सूर्यकांत मिश्र, सुनील मिश्रा, विजय मिश्र, पंकज विश्वकर्मा, आलोक तिवारी, अर्पित मिश्र सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।--
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.