पाकुड़, मई 27 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। सुंदरपुर पंचायत के लंगटा मशान की सूरत अब बदलने वाली है। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल इस पूजा स्थल को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। डी श्रेणी में शामिल इस धार्मिक स्थल के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए व्यापक विकास योजना तैयार की गई है। इसके तहत यहां सामुदायिक भवन, पेयजल, हाई मास्ट लाइट, तोरण द्वार, शौचालय सहित कई मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। डीपीआर लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। जिले की उपायुक्त की अध्यक्षता में 15 अप्रैल को आयोजित जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में बाबा लंगटा मशान सहित अन्य धार्मिक स्थलों के विकास एवं जीर्ण...