गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। कुलपति ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से होकर हरिओमनगर तिराहा, एमपी कॉलेज चौराहा, गोलघर बाजार, गणेश चौराहा एवं सिटी मॉल होते हुए पुन: विश्वविद्यालय परिसर पहुंची। तिरंगों के साथ आगे बढ़ते विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक देशभक्ति गीतों एवं नारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे। यह भी पढ़ें- भव्य तिरंगा यात्रा ने गोरखपुर में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्बा एन...