कोडरमा, मार्च 30 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य जुलूस निकाले गए, जिनमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। आकर्षक झांकियों और पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ निकले जुलूस में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और आरती के माध्यम से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर लोकगीत और मंगल गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.