गढ़वा, मई 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा शहर में पहली बार आयोजित भव्य खाटू श्याम यात्रा ने पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया। श्याम की दीवानी संस्था की ओर से निकाली गई ऐतिहासिक यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे शहर में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा और जय श्री राम के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। निशान यात्रा की शुरुआत शहर स्थित रामलला कुटी से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद लिया। उसके बाद भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- जोगबनी में श्री श्याम परिवार ने निकाला निशान यात्रा यात्रा मार्ग में श्रद्धालु ढोल-नग...