कटिहार, जनवरी 4 -- कटिहार, श्री श्याम मित्र मंडल शनिवार को अपने 50वे स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम का श्री गणेश भव्य कलश शोभा यात्रा से शुभारम्भ हुआ। यह शोभा यात्रा श्री श्याम मंदिर अड़गड़ा चौक से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महाकथा ज्ञानयज्ञ स्थल राजेंद्र स्टेडियम पहुंची। इसमें बड़ी संख्या मे भक्तजनों की उपस्थिति रही। शोभा यात्रा मे बाबा श्याम जी का शीश , घोड़े, झांकियां , शंख वादन आकर्षण का केन्द्र रही। कथा स्थल राजेंद्र स्टेडियम हो या यूं कहे कि पूरा शहर भक्तिमय वातावरण मे गोता लगा रहा है। दिन के तीन बजे व्यासपीठ पर गौरव कृष्ण गोस्वामी जी द्वारा रसमई अमृतवाणी से श्रीमद्भागवत कथा आरंभ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.