बेगुसराय, मार्च 26 -- नावकोठी, निज संवाददाता। श्री पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा एवं विराट संत सम्मेलन को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। यज्ञाधीश दिव्यानंद महाराज के नेतृत्व में बूढ़ी गंडक नदी तट पर वैदिक विधि-विधान के साथ कलश में जलाभिषेक किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीमद्भागवत की पूजा-अर्चना की गई। दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि यज्ञ की सफलता का प्रथम सोपान कलश शोभायात्रा है। कलश विश्व ब्रह्माण्ड का प्रतीक है। कलश के मुख में विष्णु, कण्ठ में रुद्र तथा मूल में ब्रह्मा का वास होता है। इसमें समस्त दैवीय शक्तियां समाहित रहती ह...