बलिया, फरवरी 27 -- रानीगंज (बलिया)। आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण में जयप्रकाश नगर के दलजीत टोला स्थित नवनिर्मित मंदिर परिसर में हनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। हजारों श्रद्धालु पुरूष व महिलाओं की सहभागिता ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। गाजे-बाजे, बैंड की मंगलध्वनि तथा हाथी-घोड़ों की अगुवाई में निकली यह दिव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर जयप्रकाश नगर के टीपुरी गंगा घाट पहुंची। वहां वैदिक परंपराओं के अनुसार पवित्र जल से कलशों को भरा गया। जलभरी की यह पावन प्रक्रिया श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत संगम बन गई। इसके बाद श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति गीतों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से स्पंदित हो उठा। मंदिर परिसर में वापस आने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.