बोकारो, जून 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, सेक्टर-3 थाना मोड़ में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया। मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पांडे ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 8 जून से 14 जून तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा शुरूकलश यात्रा का आयोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 108 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर भाग लिया। कलश यात्रा सेक्टर-3 थाना मोड़ स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर चक्की मोड़ होते हुए सेक्टर-3 के टू टैंक गार्डन पहुंची। वहां पुजारी...