रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिंह कॉलोनी गली नंबर एक में कार्तिक मंडल, देवू मंडल एवं समस्त कॉलोनी वासियों के सहयोग से श्री श्री शनिदेव महाराज जी की वार्षिक पूजा धूमधाम से आयोजित की गई। मुख्य पूजा से पूर्व क्षेत्र में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा श्री दुर्गा मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ होकर श्री शनिदेव मंदिर, इंदिरा कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, काशीपुर बाईपास रोड, अग्रसेन चौक और डीडी चौक होते हुए किच्छा बाईपास रोड स्थित झील तक पहुंची। झील तट पर विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरा। महिलाएं हरिनाम कीर्तन और भक्ति गीतों पर झूमते हुए आदर्श इन्द्रा बंगाली कॉलोनी वार्ड 35 स्थित श्री श्र...