शाहजहांपुर, जून 10 -- शाहजहांपुर। इंद्रानगर कॉलोनी स्थित ऋषि आश्रम में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयघोष लगाए। यात्रा में शामिल भक्तों का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर कथा का विधिवत शुभारंभ कराया गया। यह भी पढ़ें- राज शगुन फार्म हाउस में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास आचार्य आशीष वाजपेयी ने प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भाग...