भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा और रामकथा का शुभारंभ
औरैया, मई 7 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के दिबियापुर रोड स्थित श्री आनंदेश्वर धाम, एक्सिस पब्लिक स्कूल के निकट गुरुवार को श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिविधान से श्रीगणेश पूजन के साथ हुई। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें परीक्षित प्रिया एवं दीपक दीक्षित सिर पर पवित्र पोथी रखकर सबसे आगे चल रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक भजनों और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।कलश यात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.