चतरा, अप्रैल 10 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के जोरी के बखरडीह गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। यज्ञ मंडप से कलश लेकर कतार वध होकर बखरडीह गांव से शुरू होकर पांच गांव का भ्रमण करते हुए पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ जोरी गांव स्थित लीलाजन नदी घाट पहुंचा। जहां बनारस काशी मथुरा सहित जगह से साधु संतो मंत्रोचार के साथ कलश में जल उठाया गया। इसके बाद जय हनुमान जय श्री राम, हरहर महादेव के नारा लगाते हुए कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पुन: यज्ञ मंडप पहुंच कर कलश को स्थापित किया। इस सात दिवसीय यज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा सह मंडप प्रवेश, दूसरे दिन बेदी पूजन अरणीमंथन, तीसरे दिन जलाभिषेक, चौथे दिन अन्नाधीवास, पांचवा दिन पुष्पाधी...