संभल, मार्च 16 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में रविवार को धनारी में आयोजित तीन दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा पंचायत सचिवालय धनारी पट्टी लाल सिंह स्थित यज्ञ स्थल से प्रारंभ हुई। यात्रा गांव की प्रमुख गलियों धनारी पट्टी बालू शंकर समेत अन्य मार्गों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष और गायत्री महामंत्र के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ सभी कलशों की स्थापना की गई। आयोजकों ने बताया ...