आगरा, अप्रैल 21 -- तीर्थ नगरी सोरों में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ है। कलश यात्रा का शुभारंभ प्राचीन वराह मंदिर से हुआ। पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश रखकर कस्बा के विभिन्न मार्गों से होते हुए हरि की पैड़ी स्थित पर्यटन केंद्र पर बने कथा पंडाल में पहुंची। कथावाचक आचार्य रामजी भाई ने कलश स्थापना कराई। उन्होंने पहले दिन सोमवार को भागवत महात्म्य एवं प्रथम स्कंध की कथा सुनाई। आयोजक व चेयरमैन सोरों रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से सांय साढ़े छह बजे तक होगी। कलश यात्रा में श्रीकृष्णा महेरे, जगदीश नारायण महेरे, राम गोविंद महेरे, राम दर्शन महेरे, नीरज महेरे, अमित आदित्य, अभिषेक वशिष्ठ चौधरी, अभिषेक उपाध्याय, शिवांशु दुबे, सत्यम चौबे, ओम शिव मिश्रा, आदित्य कांकोरिया, आशुतोष तिवारी, नरेश त्रिगुणाय...