मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अभी छपरा स्थित जगदंबा स्थान परिसर से बुधवार को चैत्र नवरात्र पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, अभी छपरा रघवा छपरा के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कलश यात्रा जगदंबा स्थान से शुरू होकर बखड़ा चौक, रघुनाथपुर, अंबारा चौक होते हुए पवित्र गंडक नदी के तट रेवाघाट पहुंची। आचार्य रत्नेश्वर मिश्र एवं पंडित श्वेतांक मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलबोझी की गई। इसके बाद 101 कलश यात्रियों के साथ यात्रा पुनः पूजा मंडप पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष रामजी पंडित, शशिभूषण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.