भव्य कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला तिवारियान से शुक्रवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और भक्ति गीतों की धुन पर निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखे शामिल हुईं। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। सनातन धर्मावलंबियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा मोहल्ला तिवारियान स्थित ठाकुरद्वारा से शुरू होकर मंशेश्वरनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर और गंगेश्वरनाथ मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों से होते हुए नगर भ्रमण करती हुई चंद्रकांता पैलेस स्थित कथा स्थल पर पहुंची। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलश स्थापना कराई गई। आचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.