लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री डा. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि भव्य कलशयात्रा के साथ 11 से 17 सितंबर तक शिवपुराण कथा का आयोजन होगा। कथा के लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।मनोज पांडेय ने बातचीत में कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले कथा सुनाएंगे। करीब पांच लाख भक्तों के लिए वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसमें कई मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, सर्वोच्च व उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति, राज्यों के मंत्री, सांसद, विधायक तथा पत्रकारिता जगत के प्रमुख लोग शामिल होंगे। 10 सितंबर को गोकल ऋषि (गाकना) से जल लेने के उपरांत लगपड़ा मैदान से कार्यक्रम स्थल तक लगभग 10 हजार महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। इसमें हाथी, घोडे व ऊंट आकर्षण का केंद्र होंगे। कलशयात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्...