बुलंदशहर, मार्च 27 -- श्री देवी मंदिर कृष्ण तालाब समिति के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी की भव्य आरती का आयोजन किया गया। गुरुवार तक प्रतिदिन आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए। मंदिर में स्थापित देवी मां व काली मां के समक्ष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आरती कर महामाई का गुणगान किया।समिति की ओर से प्रतिदिन उपस्थित भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया। राम नवमी के अवसर पर आयोजित अंतिम दिन की भव्य आरती के साथ ही कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। नगर में इस प्रकार का आयोजन पहली बार होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना की और समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।इस दौरान सुशील बंसल, नितिन अग्रवाल, विभोर गुप्ता, शैलेन्द्र बंसल, सुमित ग...