रायबरेली, फरवरी 27 -- हरचंदपुर। जीएसटी ग्लोबल स्कूल प्यारेपुर में शुक्रवार को विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी लगी। इसमें बच्चों ने अपने हाथों से बने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए। दो समूह के बीच हुई प्रतियोगिता में स्टेट ऑफ मैटर का मॉडल बनाने वाली कक्षा चार की छात्रा भाव्या गुप्ता और दूसरे समूह से गौरी सोनी के मॉडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि अंकित उपाध्याय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...