प्रयागराज, फरवरी 27 -- श्याम प्रेमियों की ओर से शुक्रवार को राजर्षि टंडन मंडपम, सम्मेलन मार्ग पर बाबा खाटू श्याम की 15वीं निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने परिजनों के साथ निशान पूजा की और यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम हमारे का उद्घोष होता रहा। सैकड़ों ध्वजा निशान लेकर निकले भक्त मारवाड़ी धर्मशाला, रामभवन चौराहा, बहादुरगंज, मानसरोवर होते हुए अग्रसेन चौराहा से हीवेट रोड होकर रामबाग स्थित श्री खाटू श्याम व सालासर बालाजी धाम मंदिर पहुंचे। बाबा के रथ के साथ महिलाएं, पुरुष व बच्चे नाचते झूमते हुए नजर आए। कई जगह पुष्प वर्षा की गई। मंदिर में बाबा को 51 किग्रा चांदी का निशान अर्पित किया गया। शाम को श्याम बाबा का ज्योति पूजन विजय बंसल ने किया और बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। बाबा के अलौ...